लुधियाना में टीम जेजेएस की मुहिम ‘सेव बर्ड्स सेव नेचर’ का सांसद संजीव अरोड़ा ने किया शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना, 20 मई। यहां समाजसेवी संस्था टीम जेजेएस ने अपनी मुहिम सेव बर्ड्स सेव नेचर के अंतर्गत पंछियों के लिए फ्री दाना पानी के बर्तन बांटने की शुरुआत की। जिसका शुभारंभ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा से कराया गया।

इस मौके पर एमपी अरोड़ा ने टीम जेजेएस के नेक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी के इस समय में संस्था द्वारा किया यह कार्य अति सरहानीय है। हम सबको मिल कर पंछियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।

इस मौके पर टीम के वाइस प्रेसिडेंट भुवन गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम पिछले कई सालों से लुधियाना शहर में पंछियों के दाना पानी के लिए मिट्टी के कसोरे फ्री बांट रहे है। लोगों को इसके लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। टीम के प्रेसिडेंट डॉ. पुनीत गुप्ता ने बताया कि  आज हमारी धरती, पशु, पक्षी, पर्यावरण खतरे में है। पर्यावरण में ग्लोबल वार्मिंग के चलते अत्यधिक गर्मी बढ़ गई है और जल की अत्यधिक कमी इनके अंत का एक मुख्य कारण है | इस अवसर पर संजीव पोपली, हरिन्दर अरोड़ा, हकुमत राय सिंगला, तरसेम मित्तल और मैडम पूनम गुप्ता आदि मौजूद थे।

———–