लुधियाना निटवेयर क्लब ने बांग्लादेश और तुर्की से आने वाले कपड़े जलाकर किया रोष प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

निर्माताओं ने कपड़े के अवैध आयात पर चिंता जताते घरेलू कपड़ा क्षेत्र की सुरक्षा को तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई

लुधियाना, 27 मई। यहां होजरी-गारमेंट सैक्टर के नामी निर्माताओं के साथ निटवियर क्लब ने सिमेट्री रोड पर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान निटवेयर क्लब के प्रेसिडेंट दर्शन डावर और चेयरमैन विनोद थापर की अगुवाई में बांग्लादेश और तुर्की से अवैध तरीके से आने वाले कपड़े जलाकर विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश से अवैध रूप से आयातित कपड़ों की बढ़ती आमद का कड़ा विरोध किया। साथ ही रोष जताया कि तुर्की घरेलू बाजार को अस्थिर कर रहा है। निटवियर क्लब के प्रेसिडेंट विनोद थापर ने कहा कि इस तरह के आयात गलत घोषित लेबल के तहत या व्यापार समझौतों में खामियों के जरिए भारत में घुसपैठ करते हैं। साथ ही शुल्कों को दरकिनार निष्पक्ष व्यापार के लिए खतरा है। यह हजारों एमएसएमई के अस्तित्व को लुधियाना समेत पूरे भारत में बड़ी चुनौती है।

निटवियर क्लब के चेयरमैन दर्शन डावर ने आत्मनिर्भर भारत के लिए जनता से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत में निर्मित परिधानों को आयातित परिधानों की तुलना में प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जो किफायती दामों पर मिलते हैं। निटवियर एंड अपैरल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन जैन ने भी चिंता जताते हुए इस गंभीर मुद्दे पर सरकार से कड़ी निगरानी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता खत्म हो रही है।

इस विरोध प्रदर्शन में बतौर अतिथि एपेक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स से राहुल आहूजा मौजूद थे। इस दौरान नरिंदर कृष्ण मिगलानी, हरीश कैरपाल, जसवन्त टक्कर, अरुण अग्रवाल, विपन थापर, अशोक जैन, केवल बुद्धिराजा, मुकेश उप्पल, दर्शन पुर्थी, सुभाष सैनी, एसएस नोटा, सतीश सग्गड़, सोनी सम्राट क्लब और पंकज चोपड़ा आदि मौजूद रहे।

————

कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पलटवार कांग्रेस और राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं के बारे में झूठ व भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का कर रहे काम बार-बार झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गांधी और कांग्रेस की आदत – मुख्यमंत्री आज कांग्रेस खोखली हो चुकी है, कांग्रेस पर जनता को विश्वास नहीं रहा जनता देख रही है कैसे जाति और धर्म के नाम पर कांग्रेस समाज में दरार डालने का कर रही काम – नायब सिंह सैनी

ईटीओ ने गांव ख्वा राजपुतान में स्टेडियम और फतेहपुर राजपुतान में पशु चिकित्सालय की आधारशिला रखी। बाढ़ पीड़ितों को महंगे इलाज के लिए प्राथमिकता के आधार पर 10 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने का अभियान 2 अक्टूबर से शुरू होगा – ईटीओ

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिरबा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए तीन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई कहा, चिकित्सा दल अगले 15 दिनों तक मुफ्त जांच और दवाएं उपलब्ध कराएंगे गंभीर मामलों में, मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा बाढ़ पीड़ितों को बेहतर मुआवजा देने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई