लुधियाना के लाजपत नगर में 4 जून से लगेगा हड्डी रोग निवारण शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भारतीय योग संस्थान की भारत नगर शाखा लगवाएगी शिविर, जागरुकता रैली निकाली

लुधियाना, 31 मई। यहां भारतीय योग संस्थान की भारत नगर शाखा की ओर से जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शनिवार सुबह लाजपत नगर व जवाहर नगर क्षेत्र से निकाली गई। इसका उद्देश्य लोगों को होने वाले हड्डी रोग निवारण शिविर के बारे में परिचत कराना था।

भारतीय योग संस्थान के लुधियाना प्रभारी एनके गोसाईं ने बताया कि यह शिविर बुधवार 4 जून से 8 जून तक पंछी पार्क, लाजपत नगर में लगेगा। जो 5 दिन तक सुबह के समय 5.45 से लेकर 7.15 बजे तक चलेगा। उन्होंने सचेत किया कि आजकल भागदौड़ वाले जीवन, बढ़ती आयु, शारीरिक  श्रम कम करने, गरिषठ भोजन लेने व योगाभ्यास ना करने के अलावा विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर व सख्त होने लगती हैं। जिससे गर्दन, कंधे व घुटने का दर्द, गठिया रोग और अस्टियोपरोसिस आदि रोग बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। यह जागरुकता कार्यक्रम श्रीमती अमिता सिंगला, प्रधान भारत नगर क्षेत्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर अशोक भुटानी ने सभी साधक, साधिकाओं, केंद्र प्रमुखों का रैली सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

———

जिला जनसंपर्क अधिकारी कार्यालयअमृतसर कैबिनेट मंत्री ईटीओ ने 18 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे आप सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में लगभग 55,000 युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं कहा कि नियुक्तियां बिना किसी भेदभाव और पारदर्शी तरीके से की गई हैं।