रोहतक की 18 साल की लब्धि जैन बनेगी जैन साध्वी, केसर-रस्म अदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मां सेजल ने खुद तैयार किया, लब्धि की बड़ी बहन 2015 में ही बन गई थीं साध्वी

हरियाणा, 29 मई। यहां रोहतक में बुधवार का दिन देश-दुनिया में जैन समुदाय के लिए विशेष रहा। शहर की जनता कॉलोनी स्थित ‎‎विवेक जैन के घर पर लब्धि जैन ‎की केसर रस्म अदा की गई। वि​वेक ‎जैन और उनकी पत्नी अंकिता जैन,‎ लब्धि जैन के धर्म के माता-पिता बने।

जानकारी के मुताबिक वहीं इस महत्वपूर्ण मौके पर ‎लब्धि की ​मां सेजल और पिता ‎जय प्रकाश भी मौजूद रहे। केसर ‎रस्म के दौरान मां ने बेटी को खुद‎ तैयार कर उन्होंने कहा कि बेटी धर्म के मार्ग पर चल पड़ी, आज इस बात का गर्व है। वह अपनी बड़ी बहन ज्योतिष मार्तण्ड साध्वी डॉ. महाप्रज्ञ के पद चिन्हों पर चल रही है। अब 4 जून को मेहंदी रस्म ‎प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद ‎5 जून को भव्यातिभव्य दीक्षा‎ महोत्सव, रस्म तिलक और भव्य‎ कलश व शोभायात्रा निकाली‎ जाएगी। उन्होंने कहा कि 2010 में जब बड़ी बेटी जैन साध्वी बनी थी, तब ‎उनसे 15 वर्षों में कई बार मिलना हुआ। ‎हालांकि, उसमें अंतर है। वह साध्वी बनने के बाद हमारी बेटी‎ नहीं, भगवान का रूप होती है। हम ‎उनसे आशीर्वाद लेते हैं।‎ लब्धि जैन का भरा पूरा परिवार है। मूल रूप से वह सोनीपत की रहने वाली हैं।

———

राष्ट्रीय खाद्यान्न संकट में, 4 लाख एकड़ जमीन जलमग्न, गुरमीत खुडियां ने केंद्र से तत्काल राहत की मांग की • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। • खुदियां कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव को प्रदर्शित करता है • बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय पैकेज और प्रभावित किसानों को सहायता देने के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग की गई।