सोमवार, 24 नवंबर को हफ्ते के पहले ट्रेडिंग दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 331 अंक टूटकर 84,901 पर क्लोज हुआ और निफ्टी भी 109 अंक गिरकर 25,960 पर बंद हुआ। आज के सेशन में सिर्फ IT सेक्टर में थोड़ी तेजी देखी गई, बाकी सारे सेक्टर्स दबाव में रहे। निफ्टी रियल्टी 2.05%, मेटल 1.23% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.15% तक गिर गए।
सुदीप फार्मा IPO: दूसरा दिन
आज सुदीप फार्मा के IPO का दूसरा दिन था। ये IPO 21 नवंबर को ओपन हुआ था और 25 नवंबर को क्लोज होगा। पहले ही दिन ये इश्यू दो गुना सब्सक्राइब हो चुका है। IPO का प्राइस बैंड ₹563 से ₹593 रखा गया है और लॉट साइज 14 शेयरों का है। यानी मिनिमम इन्वेस्टमेंट करीब ₹14,825 बनता है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए मैक्सिमम 13 लॉट तक अप्लाई किया जा सकता है, जिसके लिए लगभग ₹1,92,725 लगेंगे।
ग्लोबल मार्केट अपडेट
एशियन मार्केट्स मिक्स्ड रहे। कोरिया का कोस्पी 0.19% गिरा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 1.97% ऊपर बंद हुआ। जापान का निक्केई आज बंद था। अमेरिकी मार्केट में पॉजिटिव माहौल रहा जहां डाउ जोन्स 1.08% चढ़ गया।
नवंबर में विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। इस महीने अब तक ₹13,840 करोड़ की सेलिंग हो चुकी है।
पिछला हफ्ता पॉजिटिव रहा था जिसमें निफ्टी 0.61% और सेंसेक्स 0.79% बढ़कर बंद हुए थे। हालांकि शुक्रवार को फिर मार्केट ने गिरावट दिखाई।
अब आगे क्या?
निफ्टी अपने ऑल-टाइम हाई से सिर्फ 200 अंक दूर है। इस हफ्ते GDP डेटा, FII मूवमेंट और टेक्निकल फैक्टर्स मार्केट की दिशा तय करेंगे।
अब ये देखना होगा कि निफ्टी 26,277 का लेवल तोड़ता है या फिर 25,800 से नीचे जाता है।
