Listen to this article
सीबीआई कोर्ट ने डेरा मैनेजर रणजीत सिंह मर्डर में उम्र कैद की सजा सुनाई थी राम रहीम को
चंडीगढ़, 28 मई। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को हत्या के एक मामले में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट का फैसला पलटते हुए यह फैसला सुनाया।
जानकारी के मुताबिक इससे पहले सीबीआई कोर्ट ने डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के मर्डर केस में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। रंजीत सिंह हत्याकांड में पांचों आरोपियों को बरी किया गया है। दरअसल, राम रहीम ने सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। इसके बाद यह अहम फैसला आया है।
———–