भारतीय योग संस्थान की भारत नगर शाखा का हड्डी रोग निवारण शिविर संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पांच दिवसीय शिविर में माहिरों ने योग और संतुलित आहार से रोग भगाने के गुण सिखाए

लुधियाना, 8 जून। भारतीय योग संस्थान की भारत नगर क्षेत्र की शाखा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर पंछी पार्क में संपन्न हो गया। जिसमें लगभग 165 साधकों व  साधिकाओं ने भाग लिया।

यहां उल्लेखनीय है कि इस शिविर में 45 नए साधक व साधिका शामिल हुए। संस्थान के प्रांतीय मीडिया प्रभारी एनके गोसाईं ने बताया कि संस्था के पंजाब प्रांत के प्रधान कुंदन वर्मानी की देखरेख में लगे इस शिविर में उप प्रधान प्रवीण शर्मा, देवी सहाय टंडन, वरिंदर धीर, हरीश बत्रा व सुश्री अंजू ने एक-एक दिन हड्डी रोग के उपचार व स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग के आसन व  प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके साथ ही डाइट के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान साधक व साधिकाओं ने पदाधिकारियों से प्रश्न किए। उनके उत्तर भी पदाधिकारियों ने विस्तृत रूप से देते बताया कि योग व संतुलित आहार के जरिए हड्डी रोग ठीक हो हो सकते हैं। अशोक मनोचा, बलजीत, निशा, मनजीत खरे, अमिता सिंगला, विजय भाटिया, अश्वनी,अनु वर्ग, अमीता गर्ग, इंदु, नरेश गोयल, अशोक भूटानी का शिविर में विशेष सहयोग रहा।

———–

किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, शहद को भी भावांतर भरपाई योजना में किया जाएगा शामिल रामनगर स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में की जाएगी शहद बिक्री की व्यवस्था, 20 करोड़ रुपये की लागत से गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला होगी स्थापित रामनगर संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाया जाएगा, वहां मधुमक्खी पालन से संबंधित उन्नत एवं वैज्ञानिक अनुसंधान किए जा सकेंगे – नायब सिंह सैनी