नवीन गोगना
चंडीगढ़, 7 मई। भारतीय क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने भारतीय फौज की जमकर तारीफ की है।
इस हमले के बाद भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों का रिएक्शन सामने आया था। वहीं अब उन्होंने अपनी पोस्ट में भारतीय सेना की तारीफ की है। भारत के कई खिलाड़ियों ने भारतीय सैन्य कार्रवाई के प्रति अपना समर्थन दिया है। इस वक्त देश के सभी नागरिक एकजुट होकर इस हमले का जश्न भी मना रहे हैं। वहीं शमी ने ने लिखा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रतिकूल परिस्थितियों को एक शक्तिशाली फतेह से माहौल बदल दिया। खतरे का सामना करते हुए उनके साहस और वीरता ने हम सबको गौरवान्वित किया है।
इस पोस्ट को खासा पसंद किया जा रहा है। उन्होंने पहगाम में आतंकी हमले पर लिखा था कि दुखद आतंकी हमले से मुझे गहरा दुख हुआ है। इसमें कई बेगुनाह लोगों की जान चली गई और कई परिवार उजड़ गए।
———-