रेशम सिंह बाछल
घनौर, 23 मई। पंजाब सरकार ने रजत शर्मा को लॉन टेनिस कोच बनाया है। उन्होंने नियुक्ति के बाद कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की के साथ बेरोजगारी खत्म करने को सरकार ने खेल विभाग में खेल नर्सरियां स्थापित करके योग्य प्रशिक्षकों की भर्ती की है।
गुरलाल घनौर ने अपने निवास पर रजत शर्मा को कोच बनने पर बधाई देते कहा कि आप सरकार लोगों से किए गए हर वादे को पूरा करने में सफल हो रही है। मास्टर जसविन्द्र सिंह छप्पर स्टेट अवार्डी ने कहा कि रजत शर्मा हमारे विद्यार्थी हैं, जो हलका घनौर से लॉन टेनिस के पहले सरकारी कोच बने हैं। नए कोच आने से पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा में और क्रांति आएगी। इस अवसर पर लेक्चरर गुरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह कोच आदि उपस्थित थे।
———