पंजाब सरकार ने गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्‌टी का किया ऐलान, 2 जून से होंगी छुट्टियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 26 मई। पंजाब सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। 2 जून से 30 जून तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह जानकारी दी है। इस दौरान सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। दूसरी तरफ, चंडीगढ़ में पहले ही छुट्टियां घोषित हो चुकी हैं, जबकि हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 1 जून से होंगी। हालांकि एक जून को रविवार है। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही थी। ऐसे में पेरेंट्स भी चाह रहे थे कि जल्द छुट्टियां घोषित हों। गत वर्ष मई महीने में ही सरकार ने छुट्टियां घोषित कर दी थीं। इसके अलावा, बच्चों को किताबों से जोड़े रखने के लिए इस प्रकार का होमवर्क दिया गया था कि वे खेल-खेल में अपने परिवार के महत्व को समझ पाएं और अपनी पढ़ाई कर सकें। इसके लिए स्पेशल होमवर्क तैयार किया गया था

Leave a Comment