पंजाब में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 मई से मौसम बदलेगा, ओले गिरेंगे, बठिंडा सबसे गर्म

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमृतसर 9 मई। पंजाब में मौसम विभाग ने 24 घंटे बाद अगले 5 दिनों तक कई जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। यह मौसम चेतावनी 8 से 12 मई तक प्रभावी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को पंजाब में हालात सामान्य रहने वाले हैं। आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जबकि 10 और 11 मई को पंजाब में फिर से मौसम बिगड़ सकता है। मोहाली, लुधियाना, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा समेत कई जिलों में आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। जबकि 12 मई को पंजाब के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है और किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

सामान्य से ठंडा प्रदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। यह तापमान सामान्य से औसतन 4.5 डिग्री अधिक है, जो राज्य में चिंताजनक गर्मी की ओर इशारा करता है। बठिंडा (पंजाब) में सबसे अधिक तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। दूसरी ओर, अमृतसर में भारी बारिश के साथ तापमान में भारी गिरावट देखी गई। वहां 12 मिमी वर्षा हुई और तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री कम रहा।

Leave a Comment