पंजाब में बाहरी राज्यों से अवैध हथियारों सप्लाई का, 32 बोर के 4 देसी पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नवीन गोगना

खन्ना 3 जून। खन्ना पुलिस ने मध्य प्रदेश से पंजाब में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक और नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बस के जरिए हथियार लाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह निवासी गांव दयालगढ़ बुटर सिवियां, थाना मेहता, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सिटी थाना-2 खन्ना के एरिया में प्रिस्टीन मॉल के सामने हाईटेक नाका लगाया हुआ था। यहां एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बस को रुकवाया जहां से हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान उसके पास से 32 बोर के 4 देसी पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। डीएसपी (जांच) मोहित कुमार सिंगला ने बताया कि यह गिरफ्तारी 29 मई को की गई। आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिस दौरान पता चला कि वह पहली बार मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आया था। इन हथियारों को पंजाब में सप्लाई किया जाना था, हालांकि जिन वारदातों में इनका इस्तेमाल होना था, उनकी जांच अभी जारी है।

Leave a Comment