पंजाब में पाकिस्तान पंजाब के पूर्व सीएम की हवेली, बादल सरकार में आए थे देखने, आज हो रही जर्जर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

फाजिल्का 11 मई। फाजिल्का के मौजम गांव में पाकिस्तान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री मियां मंजूर अहमद वट्टू की पुरानी हवेली आज भी मौजूद है। इस हवेली में वर्तमान में 95 वर्षीय तारो बाई रह रही हैं। स्थानीय निवासी जागीर सिंह के अनुसार, भारत-पाक विभाजन के समय मियां वट्टू का परिवार यह हवेली छोड़कर पाकिस्तान चला गया था। तारो बाई के बेटे महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता देसा सिंह ने यह हवेली साढ़े 18 हजार रुपए में खरीदी थी। यह करीब साढ़े 18 मरले जमीन थी। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले बादल सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री मियां मंजूर अहमद वट्टू अपने परिवार के साथ इस गांव मौजम में आए थे। उस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल भी उनके साथ थे। उन्होंने अपने पुराने घर की यादें ताजा कीं। जागीर सिंह ने बताया कि उस समय उन्होंने नेताओं से तारो बाई की आर्थिक मदद की अपील की थी। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में हवेली की स्थिति जर्जर हो चुकी है। मुख्य कमरे की छत गिर चुकी है, हालांकि दीवारें अभी भी खड़ी हैं।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हरियाणा को नशा मुक्त करना सरकार का कृतसंकल्प – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच वर्षों में नशा मुक्त भारत अभियान बना जागरूकता और सामाजिक भागीदारी का जन आंदोलन युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति, नशे से दूर रखकर रचनात्मक कार्यों में लगाना ही राष्ट्र की प्रगति का मंत्र मुख्यमंत्री की अपील, माता-पिता बच्चों को समय दें, उनका मार्गदर्शन करें ताकि बच्चे रास्ता न भटकें

जिला जनसंपर्क अधिकारी कार्यालयअमृतसर कैबिनेट मंत्री ईटीओ ने 18 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे आप सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में लगभग 55,000 युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं कहा कि नियुक्तियां बिना किसी भेदभाव और पारदर्शी तरीके से की गई हैं।