पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट, समराला सबसे गर्म, कई जिलों में बारिश से राहत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 12 मई। पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार 11 मई को राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि रविवार शाम होते ही पंजाब के कई जिलों से बारिश की खबर आई। जिसके बाद तापमान में गिरावट आ रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार समराला (लुधियाना) में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो इस समय सबसे गर्म स्थान है। चंडीगढ़ में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 39.0 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 39.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट, होशियारपुर और फाजिल्का जैसे जिलों में भी तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रहा। कुल मिलाकर पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। लेकिन, शाम होते ही राज्य में तेज हवाएं चलने लगीं। वहीं, रात को कई इलाकों में बारिश भी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

पंजाब के शहरों में मौसम

अमृतसर में तापमान 25से 38 के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर में तापमान 23 से 37.5 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना में तापमान 23 से 37 से के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला में तापमान 23 से 37 के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली में तापमान 25 से 37 के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Comment