नाबालिग लड़की को बेसुध करके किया रेप, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चरणजीत सिंह चंन्न

जगराओं 17 मई। जगराओं के एक नजदीकी गांव में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के मामले में पुलिस में दो युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह खेतों से आलू चुगने का काम करती है। उसके साथ काम करने वाले दो लड़के उसे और उसकी छोटी बहन को बीते वीरवार को नकोदर माथा टेकने के लिए साथ ले गए। वहां जाकर उन्होंने दोनों को जूस पीने के लिए दिया। जो कि उसने तो पी लिया लेकिन उसकी छोटी बहन ने जूस पीने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जूस पीने के बाद वह अपनी सुध-बुध खोने लगी। उसकी छोटी बहन की सेहत बिगड़ने पर वे भागकर घर वापस आ गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी हालत तो इतनी खराब हो गई कि उसे कुछ भी होश नहीं रहा और इसी बात का फायदा उठाते हुए उन दोनों लड़कों ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और शुक्रवार की सुबह बेहोशी की हालत में ही वह उसे उसके गांव के नजदीक छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि दोनों लड़कों ने उसे इस बारे में किसी को भी बताने से मना करते हुए जान से मारने की धमकियां दी थी।

पहले पुलिस ने नहीं की सुनवाई

पीड़िता के भाई ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब उनकी बहनों ने बेहोशी की हालत में मिली तो वह उसे लेकर पहले पुलिस स्टेशन गए परंतु वहां भी किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। इसके बाद में जब सिविल अस्पताल गए तो सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उनकी बहन को दाखिल करने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी। जिसके बाद पुलिस ने उनकी बहन के बयान दर्ज कर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और उनकी बहन को सिविल अस्पताल में दाखिल करवा उसका मेडिकल करवाया।

Leave a Comment