Listen to this article
लुधियाना, 30 मई। राजनीति में निजी रिश्तें बहुत अहमियत रखते हैं। यहां लुधियाना वैस्ट विधानसभा के उप चुनाव में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एमपी संजीव अरोड़ा हैं। जिनके कार्पोरेट घरानों से भी बेहद नजदीकी रिश्ते हैं। लिहाजा बड़ी तादाद में नामी उद्यमी पहली बार उनके हक में खुलकर खड़े हुए हैं। ऐसे ही कई नामी उद्यमी और उनके परिजन उत्तर प्रदेश में धर्मनगरी वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। जहां उन्होंने आप उम्मीदवार अरोड़ा की इस उप चुनाव में जीत के लिए कामना की। इन नामचीन उद्यमियों में राजिंदर गुप्ता, कमल ओसवाल, संजीव गर्ग, अनूप बैक्टर प्रमुख रहे।
————