तापमान का कहर : सिटी ब्यूटीफुल में गर्मी फुल, जनजीवन प्रभावित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ में पारा 42.1 डिग्री रहा, बाजारों से लेकर सैर-सपाटे के पसंदीदा स्पॉट सुखना लेक पर सन्नाटा, ऑरेंज अलर्ट

चंडीगढ़, 9 जून। गर्मी के कहर से फिलहाल सिटी ब्यूटीफुल के लोग भी बेहाल नजर आ रहे हैं। दोपहर होते ही शहर के बाजारों सहित सैर-सपाटे के पसंदीदा स्पॉट सुखना लेक पर सन्नाटा सन्नाटा पसर जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार शहर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा। बीते साल भी तामपान ने कई पुराने रिकार्ड तोड़े थे। तब जून में शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था। इस बार भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए आशंका है कि शहर का तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। स्थिति यह है कि दोपहर में शहर के सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है, वहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से छटपटाने लगे हैं।

गत दिवस शहर में तापमान 42.1 तक पहुंचा था, जो सामान्य से करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अगले कुछ दिनों तक तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 12 जून तक दिन और रात दोनों ही गर्म रहेंगे। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 13 और 14 जून को मौसम में बदलाव आने के आसार है। इस दौरान तेज बारिश होने के साथ ही बिजली गिरने की आशंका है। हवाओं की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रहने के आसार है।

————

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका; अमृतसर में 7 पिस्तौल के साथ किशोर समेत 4 गिरफ्तार हथियारों का उद्देश्य गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता को बढ़ावा देना और क्षेत्र में शांति भंग करना था: डीजीपी गौरव यादव इन हथियारों की बरामदगी से क्षेत्र में बड़ी आपराधिक गतिविधि टल गई: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

गुरमीत सिंह खुडियां ने 11 नवनियुक्त कृषि विकास अधिकारियों को नौकरी पत्र सौंपे कृषि मंत्री ने उन्हें आगे के करियर के लिए शुभकामनाएं दीं और पंजाब के किसानों को सशक्त बनाने के लिए खुद को समर्पित करने का आह्वान किया