watch-tv

जीवन में शिव तत्व की खोज जरूरी है — स्वामी वेद भारती महाराज 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 16 July:  महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज जी की अध्यक्षता में संक्रांति का महापर्व शिवपुरी स्थित वेद भारती आश्रम में मनाया गया ! तत्पश्चात महाराज की अध्यक्षता में महिलाओं द्वारा संकीर्तन किया गया ! इस मौके स्वामी वेद भारती महाराज ने बताया कि आज सूर्य भगवान मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश होते हैं तो महीने का नाम सावन होता है ! यह मास शिव शक्ति को समर्पित सावन मास है ! 22 जुलाई को सावन के पहले सोमवार का व्रत शुरू किया जाएगा ! सावन मास में जो भी प्राणी श्रद्धा भाव से जलभिषेक करता है | उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं और वह सभी कष्टों से दूर होता है | जीवन में शिव तत्व की खोज जरूरी है | शिव हमेशा तपस्या ध्यान और चिंतन के पथ पर चलते हैं | इससे उनको शक्ति और ऊर्जा मिलती है | इस शक्ति के कारण ही वह आश्रय होते हैं और ऊर्जा के कारण प्रभु तत्व की कामना नहीं रहती है | ऊर्जा का विस्तार ही शिव को असीम और अनंत बनाता है | पार्वती ने तब और ध्यान से शिव को पाया , इसलिए मनुष्य ही दिव्य प्रकृति और उसके परम सत्य को जानने का अधिकारी है | सावन हमें उस परम सत्य को जानने के लिए आध्यात्मिक स्वतंत्रता का संदेश देता है |

Leave a Comment