जगरांव में बड़ी वारदात, जमीन विवाद में फायरिंग के दौरान मोगा के युवक को लगी गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जख्मी युवक की हालत गंभीर, एनआरआई के खेत में गया था फसल काटने

जगरांव, 22 अप्रैल। यहां गांव कोटली में जमीनी विवाद के चलते फायरिंग हो गई। गोली लगने से मोगा का युवक गुरप्रीत सिंह गंभीर जख्मी हो गया।

जानकारी के मुताबिक घायल को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। गुरप्रीत सिंह मोगा के गांव दोलेवाला का रहने वाला है। वह एनआरआई मनदीप सिंह के खेतों में अपने साथियों के साथ गेहूं की फसल काटने आया था। तभी किसी ने गोली चला दी। गोली गुरप्रीत सिंह को लगी, जो मनदीप सिंह के साथ आया था।

जानकारी मिलने पर गिद्दड़विड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक घायल के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि गोली जमीन पर दावा करने वाले दूसरे पक्ष ने चलाई। बताते हैं कि विवाद की शुरुआत 2023 में हुई थी। पुलिस के अनुसार, एनआरआई मनदीप सिंह की जमीन कुछ लोगों ने लुधियाना के एक व्यक्ति को बेच दी थी। रजिस्ट्री और इंतकाल भी हो गया था। जब एनआरआई मनदीप सिंह को इसकी जानकारी मिली तो वह भारत आए। उन्होंने जाली कागजों के आधार पर रजिस्ट्री करवाने वालों पर केस दर्ज करवाया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया था। दोनों पक्ष जमीन पर अपना हक जताने लगे थे।

————–

विपक्ष ने बाढ़ संकट के दौरान भी राजनीतिक कार्ड खेला और सदन को गुमराह किया: बरिंदर कुमार गोयल रणजीत सागर बांध से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का प्रताप सिंह बाजवा का दावा पूरी तरह खारिज जल संसाधन विभाग ने केवल 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा कहा, पिछले 70 वर्षों में मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा नालों की सफाई अभूतपूर्व हमारी सरकार ने नहरों से अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया: जल संसाधन मंत्री