चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम निवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

फिदायीन हमले की मेल आई, दोनों जगहें खाली करा बम स्क्वॉयड बुलाया, सुरक्षा बढ़ाई

चंडीगढ़, 30 मई। यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आवास और सचिवालय बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मचा रहा। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर और सचिवालय में फिदायीन हमले की मेल आई थी।

जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें एक्टिव हो गईं। मुख्यमंत्री सैनी के आवास और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई। धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय में सीआईएसएफ, हरियाणा पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और सीआईडी सतर्क हो गई। वहीं कॉल करने वाले की जांच भी हो रही है। एहतियात के तौर पूरे सचिवालय को खाली करा दिया गया है।

हालांकि शुक्रवार को गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के चलते सरकारी कर्मचारियों की छुट्‌टी होने के कारण सचिवालय में भीड़ कम थी। पुलिस ने अनाउंसमेंट कराकर सचिवालय खाली कराया। बिल्डिंग और आसपास के इलाके में बम और डॉग स्क्वायड बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले 22 मई को चंडीगढ़ स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि जांच में वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला था।

————-

पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी व कालका में लोगों को जल्द मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी व कालका क्षेत्र के 19 गांवों के कच्चे रास्तों को पक्का कर पेवर ब्लॉक की सड़कें बनाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश सड़कों के निर्माण और मुरम्मत में गुणवता का रखा जाए विशेष ध्यान – मुख्यमंत्री तय समय सीमा में विकास कार्यों को करवाया जाए पूरा

पंजाब बाढ़ सम्बन्धी किसी भी एमरजैंसी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार – डा. बलबीर सिंह प्रभावित क्षेत्रों में समय पर डाक्टरी सहायता यकीनी बनाने के लिए 438 आर.आर.टीज़., 323 मोबाइल मैडीकल टीमें और 172 ऐंबूलैंसें उपलब्ध – स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य समस्याओं सम्बन्धी रिपोर्ट करने और सहायता लेने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 डायल किया जाये – डा. बलबीर सिंह ‘हर शुक्रवार डेंगू ते वार’ मुहिम के चलते पंजाब में अब तक कोई मौत नहीं हुई लोगों को सिर्फ़ उबला या क्लोरीन वाला पानी पीने की अपील