चंडीगढ़ में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हिदायत दी, कुर्बानी का वीडियो ना बनाएं, दूसरे मजहब के जज्जबातों की भी करें कद्र

चंडीगढ़, 7 जून। ट्राई-सिटी की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में शनिवार को ईद उल अजहा की नमाज पूरी अकीदत से अदा की गई। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे।

सभी जगह नमाज के बाद मुस्लिम भाईचारे ने देश की तरक्की और आपसी सदभाव के लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर गले मिल एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी। नूरानी मस्जिद सैक्टर 26 के इमाम व खतीब मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने नमाज से पहले अपने खिताब में कहा कि ईद उल अजहा का पर्व त्याग, बलिदान और अल्लाह के प्रति समर्पण का है। इस पर्व का सबसे बड़ा संदेश है कि अल्लाह के प्रति संपूर्ण समर्पित रहे। यह त्योहार हमें सिखाता है कि चाहे कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों ना हों, अपने ईमान और अल्लाह पर भरोसा बनाए रखें। जैसे अल्लाह के लिए कुर्बानी देते हैं, वैसे ही देश की रक्षा और विकास के लिए कुर्बानी देनी चाहिए।
जामा मस्जिद सेक्टर 20 के इमाम व खतीब मौलाना मोहम्मद अजमल खान ने कहा कि बकरीद ना केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय नजरिए से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का वीडियो ना बनाएं। दूसरे मजहब मानने वालों के जज्बातों की भी कद्र करें। सैक्टर 45 बुड़ैल मस्जिद के कारी शमशेर ने कहा कि यह त्यौहार यह शिक्षा देता है कि समाज में दूसरों की भलाई के लिए हमें सुख सुविधाओं की बलि देने को तैयार रहना चाहिए।

———-

 

Leave a Comment