सभा ने सशस्त्र सेनाओं के बल, पराक्रम को लेकर आभार जताया
चंडीगढ़, 19 मई। यहां जम्मू और कश्मीर डोगरा सभा, की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें ऑपरेशन सिंदूर में सेना के अनुकरणीय प्रदर्शन के मद्देनजर भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
सभा के ओहदेदारों ने कहा कि इस ऑपरेशन में, भारतीय वायु सेना ने केवल बेजोड़ साहस और शक्ति का प्रदर्शन ही नहीं किया, बल्कि दुश्मन को निर्णायक रूप से बेअसर कर दिया। जिससे दुनिया को साबित हो गया कि भारत की रक्षा रणनीति और तकनीक ने सटीकता, शक्ति और उद्देश्य के एक नए युग में प्रवेश किया है।
सभाध्यक्ष कुलदीप सिंह, अध्यक्ष जतिंदर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के शर्मा महासचिव कमल डोगरा और कोषाध्यक्ष अश्विनी कुंडल ने कहा कि हम पूरे दिल से भारतीय सशस्त्र बलों के समर्थन में खड़े हैं औस उनकी अटूट एकजुटता पर गहरा सम्मान व्यक्त करते हैं। हमारे परिवार, समुदाय और व्यवसाय तभी सुरक्षित रह सकते हैं, जब हमारा राष्ट्र एक मजबूत और सक्षम सेना द्वारा सुरक्षित हो। भारतीय सशस्त्र बल राष्ट्र के लिए अखंडता, अनुशासन, बलिदान और निस्वार्थ सेवा के उच्चतम आदर्शों का प्रतिनिधित्व करते हैं। डोगरा सभा मातृभूमि की रक्षा के लिए उनकी अथक प्रतिबद्धता पर हार्दिक आभार व्यक्त करती है।
————