चंडीगढ़ : तीन महीने से वेतन ना मिलने से सीवरेज इंप्लाइज यूनियन टू-डाउन हड़ताल पर रही

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

यूनियन की चेतावनी, बकाया वेतन ना मिला तो निगम मुख्यालय घेरेंगे

चंडीगढ़, 20 मई। तीन महीने से वेतन ना मिलने के विरोध में यहां सीवरेज एम्पलाइज यूनियन की कॉल पर वर्करों ने तीन दिन तक काम बंद रखा। सभी वर्कर वॉटर वर्क्स सैक्टर-32 पर इकट्ठे हुए और नगर निगम अधिकारियों के विरोध जमकर नारेबाजी की।

यूनियन के महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि वैसे तो वर्कर ड्यूटी पर जा रहे है, लेकिन कोई भी वर्कर कंप्लेंट पर नहीं गया। उन्होंने रोष जताया कि सीवरेज वर्कर वेतन नहीं मिलने विरोध में लगातार पिछले 83 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं। हालांकि बजट आने के बावजूद वर्करों को वेतन नहीं मिला। इसलिए टूल-डाउन हड़ताल करनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि कल शाम कार्यकारी अभियंता राजिंदर सिंह व एसडीओ राजबीर सिंह हड़ताली वर्करों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बुधवार तक एक सैलरी आ जाएगी और दूसरी सैलरी अगले हफ्ते आएगी। भरोसे के बाद सभी वर्कर काम पर लौट आए। यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार ने घोषणा की के अगर वर्करों सैलरी नहीं मिली तो 27 मई को नगर निगम के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड मैक एम्पलाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजिंदर कुमार के अलावा राहुल वैद,नरेश कुमार, राजिंदर कुमार, हरभजन सिंह, जसवंत सिंह, दविंदर कुमार आदि मौजूद थे।

———–

Leave a Comment