युवक की लाश साइकिल ट्रैक पर मिली, मोबाइल था गायब, सीसीटीवी में दिखे दो नाबालिग लड़के अरेस्ट
चंडीगढ़, 17 अप्रैल। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के शिमला से चंडीगढ़ घूमने आए युवक का चंडीगढ़ में कत्ल कर दिया गया। उसकी लाश सैक्टर-43/44 डिवाइडिंग रोड पर बस स्टॉप के पास साइकिल ट्रैक पर मिली।
जानकारी के मुताबिक मरने वाले युवक के जिस्म पर चाकू के निशान मिले हैं। सैक्टर-43 की चौकी की पुलिस टीम ने युवक काकू का शव कब्जे में लेकर सैक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूचित करने पर मृतक के परिजन सैक्टर 14 अस्पताल में पहुंचे। वहीं, आरोपी दोनों लड़कों से पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।
थाना-36 की पुलिस के अनुसार मृतक 28 वर्षीय काकू के का मोबाइल और अन्य सामान गायब था। वारदात बुधवार रात की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल आने के बाद बस स्टॉप के पास बेसुध युवक मिला, जिसके शरीर से खून बह रहा था।
उसे तुरंत जीएमएसएच-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पास लगे सीसीटीवी कैमरों में मृतक युवक साइकिल ट्रैक पर पैदल चलता हुआ दिखा। उसके पीछे दो युवक आते हुए नजर आए। कैमरे में दोनों युवक मृतक से झगड़ते दिखे। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाशा और गिरफ्तार कर लिया।
——————–