गोराया के गुरुद्वारा साहिब के अंदर बेअदबी की कोशिश करते लुधियाना का युवक काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

निशान साहिब से छेड़छाड़ करना चाह रहा था आरोपी, ग्रंथी ने लोगों की मदद से पकड़ लिया

फिल्लौर 8 जुलाई। यहां गोराया स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक युवक ने घुसकर निशान साहिब से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। ऐन मौके पर आरोपी युवक को ग्रंथी और अन्य लोगों ने काबू कर पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में गोराया थाने की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान नेपाल के मूल निवासी गणेश खड़का के तौर पर हुई है। वह लुधियाना में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता है। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी गोबिंद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर रहे थे। उसी दौरान सीसीटीवी में देखा गया कि एक युवक गुरुद्वारा साहिब के बाहर टहल रहा था।
हेड ग्रंथी के मुताबिक कुछ ही देर में बाहर टहल रहा आरोपी युवक गुरुद्वारा साहिब में घुस गया और श्री निशान साहिब से छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही साइड में पड़े वाइपर से निशान साहिब को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। फिर आरोपी वहां से निकलकर बिना सिर ढंके गुरुद्वारा में दाखिल हो गया।
गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोगों ने जब आरोपी को पकड़ा तो उसकी जेब से तंबाकू उत्पाद भी बरामद हुए। आरोपी ने हेड ग्रंथी के साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया। किसी तरह उसको जमीन पर लिटाकर काबू कर लिया गया। फिर मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी।
गोराया क्यों, कैसे पहुंचा आरोपी : फिल्लौर के एसएचओ सुखदेव सिंह के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने गुरुद्वारा साहिब के अंदर काफी हंगामा किया था। आरोपी लुधियाना में मजदूरी करता है। वह गोराया क्यों और कैसे पहुंचा, इसका अभी पता नहीं चल पाया। आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ हो सके।
——–

मुख्यमंत्री ने राज्य में हॉकी के प्राचीन गौरव को बहाल करने का संकल्प लिया खेलों, विशेषकर हॉकी के प्रति अपने लंबे प्रेम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी को पुनर्जीवित किया है। जालंधर और अमृतसर में दो अत्याधुनिक खेल परिसर बनाए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने राज्य में हॉकी के प्राचीन गौरव को बहाल करने का संकल्प लिया खेलों, विशेषकर हॉकी के प्रति अपने लंबे प्रेम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी को पुनर्जीवित किया है। जालंधर और अमृतसर में दो अत्याधुनिक खेल परिसर बनाए जाएंगे

विधायक विनोद भयाना के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान विधायक विनोद भयाना, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने झाड़ू लगाकर श्रमदान करते हुए स्वच्छता अपनाने का दिया संदेश इस दौरान नगर परिषद चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी,राजेश ठकराल,गोल्डी सैनी,तनुज खुराना,सोनू जांगड़ा मौजूद रहे