कोर्ट ने आशु के मामले खारिज होने से न्याय की जीत : एडवोकेट कौशल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लीगल सैल से लुधियाना वैस्ट उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को मिला समर्थन सराहनीय : राणा गुरजीत

लुधियाना, 5 जून। आम आदमी पार्टी द्वारा बदले की भावना से सूबे के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ केस दर्ज कराए गए थे। इV मामलों को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के विधायक राणा गुरजीत सिंह व कांग्रेस लीगल सैल से सीनियर एडवोकेट राजीव कौशल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह दावा किया।

एडवोकेट कौशल ने कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा आशु के खिलाफ दर्ज किए झूठे और प्रतिशोधात्मक मामलों को खारिज करना सिर्फ एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि सत्य और न्याय की भी जीत है। उन्होंने कहा कि यह महज कानूनी लड़ाई नहीं थी, यह लोकतंत्र, न्याय और बोलने के अधिकार की रक्षा की लड़ाई थी। जिसमें आशु विजयी हुए और आज हीरे की तरह सबके सामने खड़े हैं।

विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि हम माननीय अदालत का धन्यवाद करते हैं, जिसने सच्चाई को स्वीकार कर न्याय को बरकरार रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में अपने विरोधियों को डराने, धमकाने और उनके खिलाफ केस दर्ज करने के अलावा कुछ नहीं किया। लोकतंत्र में मीडिया और पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज करके आम लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की गई है, जो कभी सफल नहीं होगी। इस मौके पर वकीलों में हिमांशु वालिया, पुनीत सरीन, मंनण बेरी, परितपाल मिंकल , सरबजीत सरहाली, गौतम शर्मा आदि मौजूद थे।

————-

Leave a Comment