केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मनाया 68वां जन्मदिन,  शुभकामनाएं देने वालों का लगा रहा तांता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दिनेश मौदगिल

लुधियाना, 27 मई। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को अपना 68वां  जन्मदिन नागपुर स्थित अपने निवास स्थान पर मनाया।  विकास पुरुष के नाम से मशहूर गडकरी को जन्म दिवस पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।

नागपुर और उसके साथ लगते इलाकों से हजारों लोगों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 27 मई,1957 को नागपुर में पैदा हुए गडकरी ने देश की राजनीति में एक ऊंचा नाम बनाया है। उनके स्वभाव और कार्य के कारण विपक्ष के बहुत से लोग भी उनकी तारीफ करते हैं। अपने करियर में अब तक उन्होंने बहुत सी उपलब्धियां हासिल कर राजनीति के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

उनको बधाई संदेश देने वालो में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यपाल सी पी ज्येष्ठ नेत्या वसुंधरा राजे, सिक्कीमचे माजी राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल, नारायण राणे, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्रियों में ममता बॅनर्जी, देवेंद्र फडणवीस, रेखा गुप्ता के अलावा प्रफुल्ल पटेल, अभिनेते नाना पाटेकर, सनी देओल व विवेक ओबेरॉय, श्री श्री रविशंकर, सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौड़वाल, बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री महाराज शामिल रहे।

———–

Leave a Comment