कांगड़ा के श्री बालाजी सुपर स्पेशियलिटी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड हॉस्पिटल ने की महिला जागरुकता की पहल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

स्वच्छता और स्त्री रोग संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक किया

कांगड़ा, 24 मई। यहां प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तनवी कटोच ने जागरुकता मुहिम की पहल की। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता और स्त्री रोग संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करने का अभियान की शुरु किया।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव, नियमित जांच एवं सही समय पर इलाज के महत्व के बारे में जानकारी देना है। डॉ. तनवी कटोच ने बताया कि समय पर सही जानकारी और सावधानी बरतने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है, जैसे कि यूरिन इन्फेक्शन, सर्वाइकल कैंसर, पीसीओडी, पीआईडी आदि इनमें प्रमुख है।

उन्होंने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और नियमित रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें। अंकित शर्मा (प्रशासक व मानव संस्थान) इंदिरा उप्पल (स्वास्थ्य विभाग)  शरण कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर आरती शर्मा की इस मौके पर विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. तनवी कटोच से छात्रों और शिक्षकों ने अपनी बीमारी के बारे में बातें सांझा कीं।

———-

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो-2025 में हरियाणा पवेलियन का किया उद्घाटन भारत के समग्र विकास में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में हरियाणा का होगा अहम योगदान – नायब सिंह सैनी

आसान रजिस्ट्री पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और घर-द्वार संपत्ति पंजीकरण सेवाओं के साथ नागरिकों को सशक्त बनाती है” भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने, वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने और नागरिकों को पारदर्शी, परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने की पहल: हरदीप सिंह मुंडियन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने शिंकानसेन – ओसाका बुलेट ट्रेन से की यात्रा जापान की रेलवे प्रणाली के संचालन, रखरखाव, यात्री सुरक्षा और तकनीकी नवाचारों का भी किया अध्ययन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में भी चलेगी बुलेट ट्रेन, मुंबई से अहमदाबाद के बीच विकसित किया जा रहा हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर – नायब सिंह सैनी