कव्वाली समारोह के दौरान चली गोली, एक युवक की छाती में लगने से हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 23 अप्रैल। ईशर नगर इलाके में कव्वाली समारोह के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति के सीने में गोली लग गई। जिस कारण वे बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही एम्बुलेंस में उसकी मौत हो गई। थाना सदर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ईशर नगर इलाके में कव्वाली समारोह चल रहा था। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे अचानक फायरिंग हो गई। हालांकि अभी फायरिंग किसने की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी चेक करवा रही पुलिस

जानकारी देते हुए एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मृतक गोल गप्पे बेचने के काम करता है। पता चला है कि उसकी लव मैरिज हुई थी। इस कारण फैमिली डिसप्यूट भी लग रहा है। पुलिस अलग-अलग थ्योरियों पर काम कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिरबा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए तीन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई कहा, चिकित्सा दल अगले 15 दिनों तक मुफ्त जांच और दवाएं उपलब्ध कराएंगे गंभीर मामलों में, मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा बाढ़ पीड़ितों को बेहतर मुआवजा देने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

खरीफ खरीद सीजन 2025-26 के दौरान सुचारू व्यवस्था के लिए हरियाणा के सभी जिलों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त प्रदेश भर के 22 जिलों के लिए खरीफ सीजन के लिए वरिष्ठ अधिकारीयों को सौंपी गई ज़िम्मेदारियाँ