चंडीगढ़ में पेयजल का जांच अभियान संभालेंगी महिलाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमृत मित्र योजना : महिला-टीमें तमाम घरों में जाकर पानी के सैंपल लेंगी

चंडीगढ़, 21 अप्रैल। ट्राई-सिटी में अब घर-घर जाकर पानी की जांच का जिम्मा महिलाओं को मिलेगा। यह काम नगर निगम की ‘अमृत मित्र योजना’ के तहत किया जाएगा।

गौरतलब है कि अटल मिशन फॉर रिज़वेरशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशनल मुहिम के तहत यह योजना चलेगी। नगर निगम कमिशनर अमित कुमार के मुताबिक यह अनोखी योजना पहली बार शुरू की जा रही है। जिसका मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। पानी के संरक्षण में महिलाओं की भूमिका हमेशा अहम रही है, इसलिए उन्हें इस योजना से जोड़ा गया है।

नगर निगम मोबाइल लैब युक्त वाहन, कर्मचारियों को आईडी कार्ड और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराएगा। इस मोबाइल लैब को चलाने और संभालने का काम भी महिलाओं की टीमें ही करेंगी। नगर निगम ने सिटी लेवल फेडरेशन  या एरिया लेवल फेडरेशन की महिला टीमों को इसमें शामिल करने के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आमंत्रण जारी किया है। महिला टीमें घरों, सरकारी व निजी संस्थानों, गांवों, कॉलोनियों और स्कूलों से पीने योग्य पानी के सैंपल इकट्ठा करेंगी। यह प्रक्रिया हर दिन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

महिला टीमें पानी के सैंपल लेकर इन्हें सैक्टर-39 स्थित वाटर वर्कर्स की मुख्य लैब में पहुंचाएंगी। जहां इनकी रासायनिक और बैक्टीरियोलॉजिक जांच होगी। जांच रिपोर्ट चार दिनों संबंधित नागरिकों या अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। सभी सैंपल्स को ठीक से लेबल कर उनके प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन की जिम्मेदारी महिला टीम की होगी। पूरा प्रोजेक्ट तय प्रोटोकॉल और मानकों के अनुसार चलाया जाएगा।

———-

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत एमएसएमई से ही आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति, युवा उद्यमी ही लिख सकते हैं विकसित भारत–विकसित हरियाणा की कहानी : नायब सिंह सैनी रोजगार उपलब्ध करवाने में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत एमएसएमई से ही आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति, युवा उद्यमी ही लिख सकते हैं विकसित भारत–विकसित हरियाणा की कहानी : नायब सिंह सैनी रोजगार उपलब्ध करवाने में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

लुधियाना के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाढ़ राहत के लिए 31.53 लाख रुपये दान किए • शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में योगदान के लिए ईएम बैंस को चेक भेंट किए • शिक्षकों का यह कार्य कक्षा की दीवारों से परे समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है: हरजोत सिंह बैंस