पंचकूला के स्कूल में मनाकर स्टूडेंट्स को किया जागरुक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सीजेएम अपर्णा भारद्वाज ने बढ़ाया स्टूडेंट्स का हौंसला

पंचकूला, 21 अप्रैल। यहां सार्थक जीआईएमएसएस स्कूल, सैक्टर 12/ए में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर लगे जागरूकता शिविर का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण की रक्षा के बारे में सचेत करना था।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री अपर्णा भारद्वाज मुख्य अतिथि रहीं। स्कूल के प्रिंसिपल जितेन्द्र शर्मा, स्टाफ तथा उत्साही छात्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस वर्ष के पृथ्वी दिवस की थीम के अनुरूप, विद्यार्थियों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उन्हें पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के संरक्षण और धरती माता की रक्षा की आवश्यकता पर रचनात्मक विचार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सीजेएम सुश्री भारद्वाज ने विद्यार्थियों की पेंटिंग में गहरी दिलचस्पी दिखाते उनसे बातचीत की। उन्होंने पर्यावरण क्षरण से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर को प्रतीकात्मक रूप से मनाने के लिए, स्कूल परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।

————

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत एमएसएमई से ही आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति, युवा उद्यमी ही लिख सकते हैं विकसित भारत–विकसित हरियाणा की कहानी : नायब सिंह सैनी रोजगार उपलब्ध करवाने में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

लुधियाना के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाढ़ राहत के लिए 31.53 लाख रुपये दान किए • शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में योगदान के लिए ईएम बैंस को चेक भेंट किए • शिक्षकों का यह कार्य कक्षा की दीवारों से परे समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है: हरजोत सिंह बैंस