जगराओं 23 अप्रैल। सिधवां बेट के गांव तरफकोटली में एनआरआई मनदीप सिंह की जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान गोलीबारी हुई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग में मोगा के एक युवक को गोली लगी थी। जिसका लुधियाना में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में गुरमेल सिंह और जसविंदर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने मनदीप की शिकायत पर बाप-बेटे समेत 15 लोगों पर केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी न्यू अग्र नगर राजगुरु नगर का रहने वाला गगनदीप सिंह बराड़ और उसका बेटा प्रभशरण सिंह है।
दो गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
नामजद आरोपियों में जरनैल सिंह, गुरमेल सिंह, जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह और हरजीत सिंह शामिल हैं। आठ आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस ने गुरमेल सिंह और जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।