पंजाब 27 नवंबर। पंजाब के चमकौर साहिब में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह की कार का एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में एक महिला घायल हो गई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह एक्सीडेंट नहर पुल के पास एक चौक पर हुआ। जब विधायक की कार की टक्कर एक अन्य आई-10 कार से आमने-सामने हो गई। एक्सीडेंट के समय विधायक डॉ. चरणजीत सिंह अपनी कार में मौजूद थे, जिसे उनका ड्राइवर चला रहा था। टक्कर में दूसरी कार में सवार महिला को चोटें आईं, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विधायक की कार तेज थी
एक्सीडेंट के बाद घायल महिला के परिजनों ने मौके पर विधायक और उनके साथ मौजूद लोगों से बहस की। परिजनों ने आरोप लगाया कि विधायक की गाड़ी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कुछ देर बाद डॉ. चरणजीत सिंह घटनास्थल से चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा नहर पुल के पास चौक में हुआ। हालांकि पुलिस वाले इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
—
