जीरकपुर 27 June : बिग बाजार के नजदीक आज एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। अगले 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया गया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस चौंकी बलटाना के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बिग बाजार के नजदीक स्थित शराब के ठेके के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। जिसे आसपास के लोगों ने उठकर कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र ढकोली में भेज दिया। जहां से पुलिस चौंकी बलटाना को सूचित कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और अगले 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में शेणखत के लिए रखवा दिया गया है। अगर इस व्यक्ति के किसी परिजन ने आकर इसकी पहचान कर ली तो सब उसे दे दिया जाएगा वरना 72 घंटे के बाद अगली कार्रवाई करने के बाद इसका संस्कार करवा दिया जाएगा।