हरियाणा : सैनी सरकार की सौगत, नारनौल में बनेगा मल्टी-परपज ऑडिटोरियम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

विकास की योजना : महेंद्रगढ़ रोड पर हाउसिंग बोर्ड के पास  बनेगा ऑडिटोरियम, 12 करोड़ रुपए खर्च होंगे

हरियाणा, 19 अप्रैल। हरियाणा में सैनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अब नारनौल शहर को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलेगी। नगर परिषद यहां मल्टी-परपज ऑडिटोरियम बनवाएगी।

जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की आधारशिला इसी महीने के अंत तक रखी जाने की संभावना है। तकरीबन एक साल में पूरे होने वाले इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 12 करोड़ रुपए आएगी। यह ऑडिटोरियम नारनौल महेंद्रगढ़ रोड पर नसीबपुर में हाउसिंग बोर्ड के पास बनेगा। इसमें तकरीबन 500 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसकी रेलवे स्टेशन से दूरी 5 किमी तो बस स्टैंड से महज 3.2 किमी है। यह ऑडिटोरियम दो मंजिला होगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की सुविधा आम जनता को दी जाएंगी।

ऑडिटोरियम में पर्यावरण मानकों का ध्यान भी रखा जाएगा। जिसमें बिल्डिंग के आसपास पार्क बनाए जाएंगे। इस बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का कार्य पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।

————–

Leave a Comment