विश्वविद्यालय के छात्र की बेरहमी से हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नवीन गोगना

कपूरथला 15 मई। कपूरथला में फगवाड़ा-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ रहे एक सूडानी छात्र की हत्या कर दी गई। हत्या की यह घटना विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कुछ छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद अंजाम दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कपूरथला जिले के एस.पी. गौरव तुरा ने पुष्टि की है कि हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment