कांग्रेस ने कराया जमीनी स्तर पर विकास, आप विकास के झूठे पोस्टर लगा-बांट रही : आशू
लुधियाना, 2 जून। पंजाब कांग्रेस के अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के महासचिव इमरान रजा के प्रयास से आम आदमी पार्टी के वर्करों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। साथ ही लुधियाना वैस्ट विधानसभा हल्के से कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण के सर्मथन का ऐलान किया।
चुनाव इंचार्ज राणा गुरजीत सिंह व कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशू ने पार्टी में शामिल हुए आप नेता खामिद अली, शमशेर सिंह ग्रेवाल, सुबेग सिंह ग्रेवाल, नवदीप जिम्मी, आबिद अंसारी, लाली शर्मा, मुकेश सहित सभी वर्करों का स्वागत किया। दूसरी तरफ, भाजपा कार्यकर्ता गुरकिरपाल सिंह ढंढारी, चरण सिंह, बलजिन्द्र सिंह व बलजीत सिंह ने भी कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। आशू ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर उनका भी स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव में सच बनाम झूठ की लड़ाई है। कांग्रेस ने जमीनी स्तर विकास कराया, जो साफ दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ से आम आदमी पार्टी विकास के झूठे पोस्टर बांटकर शोर मचा रही है। इस अवसर पर लाली शर्मा, नवजोत सिंह नवी, इंद्रप्रीत सिंह, जी.एस कपूर, सलीम सलमानी, हातिम खान, आबिद अंसारी, अमीर खान, नवदीप राजा, रहमत अली, शाहिद खान, अब्दुल कादिर, शहवाज खान,जुबेर खान, रोशन, मो. राशिद, जावेद अली आदि मौजूद रहे।
———-